फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water supply to every household started in Dharampur

Solan News: धर्मपुर में हर घर पानी की आपूर्ति शुरू

Thu, 04 Jun 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
जल संकट दूर करने के लिए जुटा जल शक्ति विभाग
विज्ञापन

डगरोह और गिरि योजनाओं से मिल रहा केवल 4.50 लाख लीटर पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। जल शक्ति विभाग धर्मपुर ने क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए पहले चरण में हर परिवार को पानी की आपूर्ति कर दी है। विभाग अब गिरि पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए लोगों से सहयोग की अपील भी की गई है।
धर्मपुर में हर गर्मी में लगभग एक महीने तक पानी की कमी रहती है। पूरे वर्ष डगरोह पेयजल योजना से चार दिन बाद पानी की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, गर्मियों में डगरोह योजना में पानी की कमी हो जाती है। तब गिरि पेयजल योजना से धर्मपुर क्षेत्र की पानी की समस्या दूर करने का प्रयास किया जाता है। गिरि योजना से भी पर्याप्त पानी न मिलने से संकट गहरा जाता है। इससे लोगों को दस से बारह दिन तक पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है। विभाग के अनुसार, धर्मपुर क्षेत्र में चार दिन पानी की आपूर्ति के लिए 6.50 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इन दिनों डगरोह और गिरि पेयजल योजनाओं से लगभग 4.50 लाख लीटर पानी ही आ रहा है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिकारी इन दिनों गिरि से धर्मपुर टैंक तक पानी लाने वाली पाइपलाइन पर गश्त कर रहे हैं। इसका उद्देश्य पानी के रिसाव और चोरी का पता लगाना है। विभाग का मानना है कि पहले चरण में हर परिवार को पानी की आपूर्ति दी गई है। दूसरे चरण में आपूर्ति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयास रहेगा कि धर्मपुर में पानी की आपूर्ति सामान्य हो सके। लोग भी सहयोग करें। विभाग का लक्ष्य है कि क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। इन प्रयासों से भविष्य में पानी की किल्लत कम होने की उम्मीद है।
-भानु उदय, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed