फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water supply in Parwanoo will be available on alternate days starting today.

Solan News: परवाणू में आज से एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी

Wed, 22 Jul 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
पाइपलाइन क्लियरिंग वाटर पंप में आई खराबी से परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। जलशक्ति विभाग ने परवाणू में वीरवार से अगले कुछ दिनों तक एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। यह फैसला मुख्य पाइपलाइन के क्लियरिंग वाटर पंप में आई तकनीकी खराबी के कारण लिया गया है। विभाग ने शहरवासियों से सहयोग करने और पानी का सीमित एवं आवश्यक उपयोग करने की अपील की है।
विभाग के कनिष्ठ अभियंता राहुल भारद्वाज ने बताया कि मुख्य पाइपलाइन के क्लियरिंग वाटर पंप में तकनीकी खराबी आने के बाद इसकी मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मरम्मत पूरी होते ही पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। फिलहाल शहर में एक ही वाटर पंप के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि एकमात्र संचालित पंप पर अधिक दबाव पड़ा तो उसके खराब होने की भी आशंका है। ऐसी स्थिति में परवाणू शहर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर अगले कुछ दिनों तक एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू की पेयजल आपूर्ति मुख्य रूप से कौशल्या डैम से होती है। डैम से पानी लिफ्ट कर शहर और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचाया जाता है। वर्तमान में इसी व्यवस्था में उपयोग होने वाला मुख्य पाइपलाइन क्लियरिंग वाटर पंप तकनीकी खराबी के कारण बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed