{"_id":"57acab0f4f1c1b6b15ee435c","slug":"water-problem-rais","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीएम के दरबार में उठेगा अब शहर के पेयजल संकट का मुद्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दरबार में उठेगा अब शहर के पेयजल संकट का मुद्दा
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत को तरस रहे लोगों ने आईपीएच अफसरों की घेराबंदी शुरू कर दी है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत को तरस रहे लोगों ने आईपीएच अफसरों की घेराबंदी शुरू कर दी है। बुधवार को वार्ड नंबर एक और आसपास के देयोंघाट के इलाके में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग सुबह अधिशासी अभियंता के कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन
अफसरों को चेताया कि अब अश्वनी और गिरि में सिल्ट का बहाना नहीं चलेगा। अगर पंद्रह अगस्त तक क्षेत्र में सप्लाई दुरुस्त नहीं हुई तो महिलाएं राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंच रहे सीएम के समक्ष अपनी फरियाद रखेंगे। वहीं यह भी शिकायत होगी कि किस तरह आईपीएच पानी के लिए लोगों को कई-कई दिन तक तरसा रहा है।
विज्ञापन
12.75 लाख गैलन पानी मिला
भारी बारिश के चलते सोलन शहर में पेयजल सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। शहर को पेयजल सप्लाई देने वाली मुख्य योजना अश्वनी खड्ड को सिल्ट के कारण बंद चल रही है। गिरि से महज 12.75 लाख गैलन पानी की सप्लाई ही हुई है। शहर में पेयजल सप्लाई के लिए करीब 30 से 35 लाख गैलन पानी आवश्यकता होती है। इस कारण लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोग
नगर परिषद के वार्ड नंबर एक सहित बसाल पंचायत के क्षेत्र के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। यहां कई स्थानों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। इस कारण लोगों में संबंधित विभागों के प्रति रोष है। वहीं इस समस्या को लेकर वार्ड नंबर एक की महिला पार्षद नीलम सौपाल की अध्यक्षता में आईपीएच कार्यालय में जाकर अफसरों को घेरा। बताया कि वार्ड और आसपास लगती पंचायतों में 6 से 7 दिन बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है। लेकिन वह भी नाकाफी है। उन्होंने मांग की पेयजल सप्लाई की व्यवस्था में सुधार किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो महिलाएं 15 अगस्त को सीएम के सोलन दौरे पर वह उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाएगी और आईपीएच के अफसरों की शिकायत होगी।
यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर विद्या शर्मा, नीलम शर्मा, सुरेश, अनिल वर्मा, मधु, नीलम कौशिक, सुनीता मेहता, अंजू ठाकुर, प्रेमलता, संतोष, पूनम, प्रोमिला, अनीता, विंद्रा, राणी, परस राम शर्मा, आपी कायांत, अर्जुन सिंह मेहता, रामदास शर्मा, मुकेश, अमर सिंह शर्मा, मुकेश, आरव सिंह मेहता, पूर्व पार्षद मनीष सौपाल और अन्य लोग मौजूद रहे।
अश्वनी बंद, गिरि पर निर्भरता : ठाकुर
नगर परिषद के जेई बीएस ठाकुर ने बताया कि अश्वनी और गिरि में गाद आने के कारण अश्वनी से पानी की सप्लाई बंद कर दी है। साथ ही गिरि से ही आईपीएच द्वारा पानी की सप्लाई की जा रही है। इस कारण शहर की पानी की जरूरतों को पूरा कर पाना नप के लिए भारी पड़ रहा है। वीरवार को मात्र 12.75 लाख गैलन मिल पाया है। इस कारण शहर के अधिकांश वार्डों में पानी का वितरण नहीं हो पाया।