{"_id":"63bc88b6347adfc4125a044086977e1f","slug":"water-problem-in-soaln-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक नगर परवाणू में जलापूर्ति ठप, सैकड़ों बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक नगर परवाणू में जलापूर्ति ठप, सैकड़ों बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 26 Feb 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू में सैकड़ों की आबादी पेयजल किल्लत से जूझ रही है। दो दिन से पानी की आपूर्ति न के बराबर है। इसके चलते न केवल लोगों को बल्कि उद्यमियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावितों का कहना है कि पहले तो गर्मियों में इस तरह की पेयजल समस्या से जूझना पड़ता था लेकिन अब तो सीजन से पहले ही पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने हिमुडा से पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों में दवेंद्र, अमित, नीलम, परवेश, जीवन, कालीचरण, मनोज और कुमार ने कहा कि हाल ही में पीलिया के मामले उजागर होने के बाद वाटर टैंक की सफाई के चलते पेयजल किल्लत की समस्या आई थी। लेकिन पेयजल आपूर्ति अभी तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। नतीजतन परवाणू के लोगों को खासकर गृहणियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से परवाणू में पेयजल सप्लाई बिल्कुल ठप पड़ी है। लोगों की दिनचर्या पर खासा प्रभाव पड़ा है। स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को इस कारण खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पानी बंद करने की जारी हो सूचना
लोगों ने मांग उठाई है कि पानी बंद करने से पहले संबंधित विभाग इसकी पूर्व सूचना जारी करे। यहां अधिकांश सप्लाई हिमुडा के हाथों में है। हिमुडा पानी न आने की कोई पूर्व सूचना जारी नहीं करता। इसके चलते लोग असमंजस की स्थिति में रहते हैं। परवाणू में वैसे भी औद्योगिक इकाइयां हैं, जिन्हें पानी न मिलने पर नुकसान उठाना पड़ता है। पानी न मिलने से उनके उत्पादन पर असर पड़ता है। इसके फलस्वरूप उन्हें टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है।
विज्ञापन
1970 के दशक में बनी थी योजना
परवाणू में हिमुडा (तब हाउसिंग बोर्ड) ने 1970 के दशक में शहर के लिए पेयजल योजना बनाई थी। वर्तमान में परवाणू में काफी अधिक दरों पर पानी बेचा जा रहा है। इसे लेकर हिमुडा की वाटर सप्लाई योजना चर्चा में रहती है। लेकिन अधिक मूल्य वसूलने के बावजूद यह लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही। यही कारण है कि लंबे समय से इसे आईपीएच विभाग के सुपुर्द करने की मांग उठती आई है।
टंकियों की हो रही है सफाई
हिमुडा के अधिशासी अभियंता आरके भाटिया ने कहा कि पीलिया फैलने को लेकर दी हिदायतों के तहत पानी की टंकियों की सफाई की जा रही है। अब सिर्फ एक टैंक की सफाई करना बाकी है। इसके बाद परवाणू में पेयजल की सप्लाई दुरुस्त हो जाएगी। उन्होंने कहा की लोगों की सहूलियत के लिए परवाणू में पेयजल की नई पाइपें बिछाई जा रही हैं ताकि लोगों को बेहतर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा सके।