फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water problem in BHOJnager in baddi

भोजनगर और काबाकलां में पंद्रह दिन में एक बार पानी

Fri, 15 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Fri, 15 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Water problem in BHOJnager in baddi
पंचायत भोजनगर और काबाकलां में पेयजल आपूर्ति बंद होने के बावजूद पानी के टैंकरों से सप्लाई नहीं दी जा रही। इससे सैकड़ों की आबादी पेयजल किल्लत झेलने को मजबूर है। - फोटो : demo pic

पंचायत भोजनगर और काबाकलां में पेयजल आपूर्ति बंद होने के बावजूद पानी के टैंकरों से सप्लाई नहीं दी जा रही। इससे सैकड़ों की आबादी पेयजल किल्लत झेलने को मजबूर है। इन क्षेत्रों में 15 दिन में एक बार मुश्किल से पानी की सप्लाई होती है। तमाम अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी क्षेत्र को पेयजल किल्लत से निजात न मिलने का ग्रामीणों में मलाल है। लोगों ने आईपीएच विभाग से पर्याप्त पेयजल सप्लाई की मांग उठाई है। साथ ही टैंकर भेजे जाने की मांग की है। साथ ही धमकी दी है कि अगर पानी की सप्लाई नहीं की गई तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक गांव में पेयजल सप्लाई न होने से लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। भोजनगर, छरोट, शाया, घुमारड़ा, जोहडजी, जझयार और गटोली, कुईना कलां, बियूली, कुईना खुर्द तथा ढूंगी बैशगी गांवों मेें पानी की सप्लाई 15 दिन में एक बार भी नहीं मिल पा रही। इससे तीन हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन


लोगों में रोष : क्यों बंद किए पानी के टैंकर
स्थानीय निवासी अनिल कुमार, अमर सिंह, भीम सिंह, जीत राम, राजेंद्र कुमार, जय प्रकाश, सुभाष चंद, रविंद्र कुमार,राजन गर्ग, गौरव कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में भी पानी की सप्लाई नियमित रूप से नहीं हो रही। 15-15 दिन के बाद सप्लाई की जा रही है। विभाग ने पानी की सप्लाई के लिए जो पानी के टैंकर लगाए थे उन्हें पहले ही बंद किया जा चुका है। पानी की सप्लाई न होने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और लोगों में विभाग की लचर कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द बेहतर होगी सप्लाई : चौहान
आईपीएच के एसडीओ सुभाष चौहान ने बताया कि पाइप लाइन में खराबी के कारण पेयजल सप्लाई बाधित हुई है। इसे ठीक कर लिया है और पानी की सप्लाई को अब नियमित रूप से किया जाएगा। कहा कि पानी की सप्लाई बेहतर कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed