{"_id":"62376833ff65ad09843f10f8","slug":"water-drops-seen-on-walls-at-various-houses-in-nalagarh-solan-news-sml403078459","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ के आधा दर्जन लोगों की दीवारों से निकल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ के आधा दर्जन लोगों की दीवारों से निकल रहा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। शहर के चार लोगों के घरों से पिछले दो दिनों से दीवार से पानी टपक रहा है। लोगों का कहना है कि मौसम साफ होने के बावजूद अचानक घर की दीवारों से पानी निकल रहा है।
नालागढ़ के हरगोपाल, सुरेंद्र कुमार, गुलशन चावला और सरोज कुमारी के घर की दीवारों से लगातार दो दिनों से पानी निकल रहा है जिससे पूरा फर्श गीला हो रहा है।
हरगोपाल ने बताया कि तेल जैसा पानी आ रहा है। उन्होंने वार्ड पार्षद अमरेंद्र सिंह को मौका दिखाया। अचानक निकल रहे पानी से लोग हैरान हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले कई दिन से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। वर्तमान में लगातार धूप लग रही है, ऐसे में यह पानी कहां से आ रहा है जबकि पूरी बरसात में उनकी दीवार से कोई पानी नहीं निकला।
विज्ञापन
वहीं, पार्षद अमरेंद्र सिंह ने बताया कि अब यह पानी धीर-धीरे कम हो रहा है लेकिन अभी पूरी तरह बंद नहीं हो पाया है।