फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water crisis in Rohtawalan pachayat due to leakage in storage tank

स्टोर टैंक में लीकेज से रोहतांवाला पंचायत में जल संकट

Wed, 07 Jul 2021 06:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। लोदी माजरा पंचायत के रोहतांवाला गांव में पानी के टैंक में लीकेज के चलते पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। वर्तमान में पानी का टैंक जर्जर हाल हो गया है। इस स्टोर टैंक के साथ रिहायशी मकान हैं जिससे कभी भी टैंक मकानों पर गिर सकता है। टैंक से पानी लीक होने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

लोदी माजरा पंचायत के रोहतांवाला में दो दशक पूर्व स्टोर टैंक बना था। जलशक्ति विभाग के बनाए इस टैंक से पूरे गांव को सप्लाई होती है लेकिन पिछले कई दिनों से यह टैंक कई जगह लीक है जिससे पानी लगातार गिर रहा है। टैंक की सीढ़ियां टूट चुकी हैं। पिलर भी जर्जर हालत में हैं। इस टैंक के साथ लोगों के मकान हैं। ऐसे में मकानों को भी खतरा है। लोगों ने विभाग को कई बार बताया है लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रदीप कुमार, जसविंद्र सिंह, दीपक कुमार, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, बुरा राम, मदन लाल, हुकमद्दीन, राहुल और बलजीत सिंह ने बताया कि रोहतांवाला गांव में डेढ़ सौ परिवार है जो पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। यह समस्या पिछले तीन सालों से चल रही है। ग्रामीणों ने रोहतांवाला ट्यूबवेल से लाइन बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता चमन लाल ने बताया कि विभाग ने टैंक का एस्टिमेट बनाया जा रहा है। रेट को लेकर देरी हुई लेकिन अब जल्द ही इसे तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed