फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water crices in solan

Solan News: शहर में पेयजल संकट बरकरार, छह से सात दिन बाद मिल रही पानी की सप्लाई

Wed, 23 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
लोग टैंकर और पानी की बोतलें खरीदकर कर रहे गुजारा, शहर में सप्लाई का शेड्यूल बिगड़ा
विज्ञापन

निगम और जलशक्ति विभाग एक-दूसरे पर लगा रहा आरोप-प्रत्यारोप, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कांग्रेस-भाजपा की आपसी खींचतान का खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। पहली बार ऐसे हालात हो गए हैं कि बरसात में भी लोगों को सात से आठ दिन बाद भी पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। जब भाजपा नगर निगम की सत्ता पर काबिज नहीं थी तो वह रोजाना कुछ न कुछ बयानबाजी पानी को लेकर करती रहती थी। अब निगम की सत्ता में काबिज हाेने के बाद मौन है। वहीं कांग्रेस भी कोई भी बयानबाजी करने से बच रही है।
हालात यह है कि अब लोग टैंकरों या पानी की बोतलों से गुजारा कर रहे हैं। 2000 लीटर का एक टैंकर 1500 से 2000 रुपये तक लोग खरीद रहे हैं। वहीं नगर निगम और जलशक्ति विभाग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। दूसरी ओर शहर में पेयजल संकट बरकरार है। जलशक्ति विभाग का दावा है कि रोज नगर निगम के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी कई वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को जलशक्ति विभाग ने शहर में करीब 62 लाख लीटर पानी दिया जबकि टैंकों में पहले से करीब 40 लाख लीटर पानी मौजूद था। बावजूद इसके कई जगह पर सप्लाई नहीं दी गई। मंगलवार को भी वार्ड नंबर 6 में शेड्यूल था, उसके अनुसार पानी नहीं दिया गया। वहीं बुधवार को यहां पर पानी की सप्लाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
गिरि योजना में बिजली का फॉल्ट आने से दो दिनों से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। यह फॉल्ट करीब चार से पांच घंटे तक चला। बुधवार को गिरि से 39 लाख लीटर और अश्वनी से 23.30 लाख लीटर पानी उपलब्ध करवाया गया। हालांकि अन्य दिनों में निगम को पर्याप्त पानी की सप्लाई पहुंचाई जा रही है।

- ऐन सिंह, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग
कोट
शहर में पानी की सप्लाई नियमित रूप से दी जा रही है। लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। शहर में पानी का संकट चल रहा है इसलिए पानी का संयमित उपयोग करें। -सुषमा शर्मा, महापौर, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed