{"_id":"6ada00eb5b0d3a0ad90f918f","slug":"water-crices-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-182455-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: न नए टैंक से जोड़ी पाइपलाइन, न लीकेज की ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: न नए टैंक से जोड़ी पाइपलाइन, न लीकेज की ठीक
विज्ञापन
रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, शहर में जलसंकट
निगम बना लापरवाही, आठ माह पहले कर दिया था नए टैंक का उद्घाटन
शहर में फिर पेयजल किल्ल्त, सात दिन बाद देने लगे पेयजल सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में जलसंकट फिर से गहराने लगा है। अभी तक न तो निगम की ओर से नवनिर्मित टैंक को शहर की पाइपलाइन के साथ जोड़ा गया है और न ही पुराने टैंक की लीकेज की समस्या को ठीक किया गया है। निगम को जल शक्ति विभाग की ओर से दिए जा रहे पानी में से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद बह रहा है। इस कारण शहर में जलसंकट और अधिक गहराता जा रहा है।
यहां नगर निगम की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। करीब आठ माह पहले निगम की ओर से नए टैंक का उद्घाटन किया गया था। अब तक निगम केवल टैंक को पेयजल लाइनों से जोड़ने की योजनाएं ही बनाता रहा है। नगर निगम सोलन ने वादा किया था कि शहर में पेयजल संकट को दूर किया जाएगा। वहीं अब सात दिन बाद लोगों के घरों में पेयजल सप्लाई हो रही है। ऐसे में लोगों के पानी के टैंकर मंगवाकर ही काम चलाना पड़ रहा है। बुधवार को गिरि पेयजल योजना में लगी इलेक्ट्रिक केबल जलने के कारण निगम के पास केवल 54.21 लाख लीटर पानी ही पहुंचा था। वहीं वीरवार को भी निगम के पास मात्र 37.74 लाख लीटर पानी ही मिल पाया है।
कोट
गिरि पेयजल योजना के तहत गौड़ा में मोटर की इलेक्ट्रिक केबल जलने के कारण सुबह के समय निगम को करीब 40 लीटर पानी ही मिल पाया। अब केबल को ठीक कर मोटरों को दोबारा से शुरू किया गया है। वहीं निगम को बचा हुआ पानी भी जल्द भेज दिया जाएगा। -ऐन सिंह, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, सोलन
विज्ञापन
कोट
निगम की ओर से टूटे हुए टैंक को ठीक करने के लिए कहा गया है, लेकिन पानी के साथ उसकी मरम्मत करना मुश्किल है। नए टैंक को जल्द पाइपलाइन के साथ जोड़कर शुरू किया जाएगा। -सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन