फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water and electricity connection to be cut if severage connection not taken in Nalagarh

सीवरेज कनेक्शन नहीं लेने पर कटेगा बिजली और पानी

Sat, 06 Aug 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से गठित कमेटी के चेयरमैन और एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें एनजीटी के निर्देशों के तहत सीवरेज कनेक्शन नहीं लेने वाले लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में नगर परिषद और जल शक्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि नालागढ़ शहर में 20.99 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जा रही सीवरेज लाइन के चैंबरों का निर्माण काफी पहले पूरा कर लिया गया था। जल शक्ति विभाग के अनुसार 2011 की जनगणना के समय नालागढ़ शहर की 10,702 जनसंख्या के बावजूद अस्पताल और अन्य विभागों को मिलाकर इसमें 9736 लोग शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

कुल 20438 लोगों के अनुरूप यह सीवरेज योजना बनाई गई है। 2045 के अनुरूप 36,239 लोगों की जनसंख्या को ध्यान में रखकर सीवरेज योजना पर कार्य किया गया है। एनजीटी के निर्देशों के तहत सीवरेज कनेक्शन नहीं लेने वालों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घरों को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ा जाना है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि जल्द कनेक्शन के लिए आवेदन करें वरना कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ गौरव धीमान, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा, महेश अत्री, नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा, जेई सुरेेंद्र शर्मा, बलजीत राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed