फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Voting in 82 panchayats of the district today, 1,08,156 voters will cast their votes.Voting in 82 panchayats of the district today, 1,08,156 voters will cast their votes.

Solan News: जिले की 82 पंचायतों में मतदान आज, 1,08,156 मतदाता डालेंगे वोट

Sat, 30 May 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 490 मतदान केंद्र किए स्थापित
विज्ञापन

सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला में 30 मई को तीसरे चरण में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी पोलिंग पार्टियां शुक्रवार शाम तक पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच गई थी और शाम तक पोलिंग बूथ तैयार कर लिए गए। मतदान सुबह 7:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक रहेगा। अंतिम चरण में कुल 82 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इन ग्राम पंचायतों में कुल 1,08,156 मतदाता हैं। इनमें 55,123 पुरुष व 53,033 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि सोलन जिला में तीसरे चरण के निर्वाचन के लिए कुल 490 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि विकास खंड धर्मपुर की 8 ग्राम पंचायतों में 10,801 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 5,512 पुरुष व 5,289 महिला मतदाता हैं। विकास खंड धर्मपुर में तृतीय चरण के निर्वाचन में मतदाताओं के लिए कुल 52 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड कंडाघाट की 8 ग्राम पंचायतों में 7,386 मतदाता हैं। इनमें 3,816 पुरुष और 3,570 महिला मतदाता हैं। मतदाताओं के लिए कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। विकास खंड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में 2,4116 मतदाता हैं। इनमें 12,164 पुरुष व 11,952 महिला मतदाता हैं। कुनिहार के मतदाताओं के लिए कुल 103 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास खंड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में 38,596 मतदाता हैं। इनमें 19,765 पुरुष व 18,831 महिला मतदाता हैं। नालागढ़ में तृतीय चरण के निर्वाचन में मतदाताओं के लिए कुल 172 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। विकास खंड पट्टा की 8 ग्राम पंचायतों में 12,046 मतदाता हैं। इनमें 6,228 पुरुष और 5,818 महिला मतदाता हैं। पट्टा की 8 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं के लिए कुल 48 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विकास खंड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों होगी वोटिंग
विकास खंड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में 15211 मतदाता 30 मई को अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 7,638 पुरुष च 7,573 महिला मतदाता हैं। सोलन के मतदाताओं के लिए कुल 73 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ही वार्ड सदस्य, उप प्रधान व प्रधान पद के लिए मतगणना होगी व परिणाम घोषित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी से मतदान करने का आग्रह किया है।


आज इन पंचायतों में होगा मतदान

नालागढ ब्लॉक:घड़याच, मलपुर, थाना, ढांग उपरली, ढांग निहली, भाटियां, किशनपुरा, गुरुमाजरा, जयनगर, कोहू, चमदार, दलछाम, भियुंखरी, बधोखरी, बायला, मानपुरा, बाहा, मलैहड़ी, बेरछा, माजरा, जोघों, खिल्लियां, मित्तियां, गोल जमाला, भोगपुर, लोदीमाजरा।


सोलन ब्लॉक: सेरी, सेर बनेड़ा, सनहोल, आंजी, बोहली, पड़ग, शडियाणा, बसाल, भारती, चामत भड़ेच, शामती, चेवा, कोरो।

कंडाघाट ब्लॉक: काहला, कोट, सैंज, रहैड़, क्वारग, झाझा, चायल, सतड़ोल।

पट्टा ब्लॉक: दाड़वा, मंडेसर, भावगुड़ी, पट्टा नाली, कैंडोल, चडियार, सूरजपुर, गोयला।

कुनिहार ब्लाॅक: कोटलू, दानोघाट, रोहांज-जलाणा, भूमति, जमरोटी, बखालग, पारनू, डुमैहर, बरयाली, बड़ोग, दगोघी, धुंदन, चमाकड़ी, देवरा, ग्याणा, कोटली, मटेरनी, सानण, सरली।

धर्मपुर विकास खंड: रौड़ी, कोटला, गुल्हाड़ी, गड़खल-सनावर, जाबली, मेहलो, कांबली, कोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed