फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Voters take out cycle rally Message to vote given to

Solan News: साइकिल रैली निकाल मतदाताओं को दिया वोट करने का संदेश

Sun, 26 May 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 26 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Voters take out cycle rally

Message to vote given to
सोलन में साइकिल जागरूकता रैली के प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिरिक्त आयुक्त अजय यादव। संवाद
सोलन में इवेंट फॉर वोटर अवेयरनेस पर निकाली गई रैली
विज्ञापन

60 प्रतिभागियों ने लिया भाग, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
शतप्रतिशत मतदान को लेकर आयोग कर रहा रोजाना जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में मतदाताओं को वोट देने को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रैली में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को शतप्रतिशत मतदान को लेकर आगे आने के लिए कहा गया। रविवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत साइकिल इवेंट फॉर वोटर अवेयरनेस जागरूकता रैली का आयोजन किया। जागरूकता रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से चंबाघाट होते हुए सब्जी मंडी पहुंची। जहां पर जागरूकता रैली का समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इससे पहले उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में देश को मजबूत बनाने के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान हम सभी का अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है। उन्होंने आह्वान किया कि सोलन जिले के सभी मतदाता शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल, स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका चंद्रा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी, नोडल अधिकारी स्वीप हेमेंद्र शर्मा समेत विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी व स्थानीय साइकलिस्ट उपस्थित थे।

सोलन में साइकिल जागरूकता रैली के प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिरिक्त आयुक्त अजय यादव। संवाद

सोलन में साइकिल जागरूकता रैली के प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिरिक्त आयुक्त अजय यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed