फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   vote fraud

कांग्रेस ने वोट फर्जीवाड़े पर खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा

Tue, 22 Dec 2020 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। परवाणू में वोट बनाने की प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि उनकी शिकायत पर सुनवाई न हुई तो मामले को कोर्ट तक ले जाया जाएगा। साथ ही भाजपा के पिठ्ठू बनकर कार्य कर रहे सरकारी अधिकारियों की कार्यप्रणाली को भी कोर्ट में चैलेंज किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने परवाणू में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान, महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गर्ग, कांग्रेस नेता संदीप चौहान समेत कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उपस्थित थे। इस मौके प्रशासन पर वार्ड नंबर 1, 8 व 9 में रातों रात गलत तरीके से वोट बनाने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रमेश चौहान ने कहा कि बड़े ही हैरत की बात है कि वार्ड नंबर 9 में महज दो घरों में ही सोमवार रातों रात 64 वोट बिना रेजिडेंस प्रूफ के बना दिए गए। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया है कि क्या वोट बनाने से पहले आधार कार्ड देखे जा रहे हैं। यदि देखे जा रहे हैं तो वार्ड नंबर 9 में बिना आधार कार्ड व रेजिडेंस प्रूफ के वोट कैसे बन गए। उन्होंने कहा कि वार्ड 9 के जिन दो घरों में वोट बनाए गए थे, वहां पहले भी 23 वोट बने थे, लेकिन शिकायत करने के बाद वहां 12 वोट ही बन पाए थे, जिसका रिकार्ड प्रशासन के पास मौजूद है। जो अधिकारी भाजपा के एजेंट बनकर कार्य कर रहे हैं, उनकी लिस्ट बनाई जा रही है। उनकी कार्यप्रणाली को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में चैलेंज किया जाएगा। रमेश चौहान ने कहा कि इस बारे प्रदेश चुनाव आयोग व जिला चुनाव अधिकारी को शिकायत भेज दी है।
विज्ञापन

वोट बनाने की प्रक्रिया सुचारु : एसडीएम
एसडीएम संजीव धीमान ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि वोट बनाने की प्रक्रिया चुनाव आयोग के निर्देशों अनुसार सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि वोट बनाने का दावा करने वालों व ऑब्जेक्शन करने वालों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम को चुनावों की सामग्री पहुंच जाएगी व बुधवार को इच्छुक लोगों को नामांकन फार्म उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed