फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Volunteers gave cultural performances.

Solan News: स्वयंसेवियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Thu, 24 Sep 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Volunteers gave cultural performances.
राजकीय महाविद्यालय रामशहर में बुधवार को 57वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर प्रस्तुति दे
रामशहर कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय रामशहर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य एवं मुख्यातिथि संदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने पंजाबी और हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
वंदना और परला ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। दीपिका और आंचल ने एकल नृत्य, जबकि गायत्री और प्रीति ने युगल नृत्य पेश किया। तेजस्विता ने पहाड़ी नृत्य के माध्यम से हिमाचली लोक संस्कृति की झलक दिखाई। मुस्कान और अंकिता ने पंजाबी प्रस्तुति दी, जबकि भावना और अंजलि ने गिद्दा प्रस्तुत किया। अन्य स्वयंसेवियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

ज्योति, वंदना, नेहा और सोनी ने एनएसएस के महत्व और सामाजिक सेवा में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शशि के. पालनाटा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सालभर आयोजित सामाजिक सेवा, जागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि संदीप कुमार ने स्वयंसेवियों की प्रस्तुतियों और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, स्वच्छता, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में डीसी नेगी, सुमन, तनु कालसी, संजय और राम चंद समेत महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed