{"_id":"6aa6aba8c1664db93d0ae4f1","slug":"volleyball-tournament-begins-at-pattabarabari-solan-news-c-176-1-ssml1040-178948-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पट्टा बरावरी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पट्टा बरावरी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
Mon, 14 Sep 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सोलन विकासखंड की पट्टा बरावरी पंचायत में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर प
जिले भर से 28 टीमें आजमा रहीं अपनी किस्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। विकासखंड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी में नेहरू युवक क्लब के सौजन्य से दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को आगाज हो गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 28 टीमें भाग ले रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास समिति सोलन की अध्यक्ष प्रोमिला कौशल ने बतौर मुख्यातिथि किया। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर हरिपुर पंचायत के पूर्व प्रधान पंकज कुमार और जाबल झमरोट पंचायत के उपप्रधान राजीव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारे और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर ऐसे सफल आयोजन के लिए नेहरू युवक क्लब की सराहना की और क्लब को प्रोत्साहन राशि के रूप में 15 हजार रुपये देने का ऐलान किया। इस मौके पर शेर सिंह, शीशपाल, लेखराज, गोपाल दास शर्मा, रामचंद्र शर्मा और कृष्ण चंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की जानकारी जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन के जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने दी।