फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vocational subjects will be started in 17 new schools of the district

Solan News: जिले के 17 नए स्कूलों में शुरू होंगे वोकेशनल विषय

Tue, 04 Mar 2025 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के तहत वर्तमान में 97 स्कूलों में लग रही वोकेशनल की कक्षाएं
विज्ञापन

विद्यार्थी उद्योगों का भ्रमण कर लेंगे तकनीकी जानकारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी शिक्षा की जानकारियां देने के लिए 17 और नए स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू कर दिया है। समग्र शिक्षा के तहत संबंधित स्कूलों को इसमें शामिल किया गया। जिसका प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने एसएमसी की मांग पर निदेशालय गया था। वर्तमान में जिला के 97 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में वोकेशनल की कक्षाए चल रही हैं, जिसमें करीब 9051 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। इसमें अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लाहोरघाट में कृषि, सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल काठो टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, सोलन के चायल स्कूल में हेल्थकेयर, कसौली के मंजोल में कृषि, अर्की के दिग्गल स्कूल में ब्यूटी एंड वेलनेस, नालागढ़ के बेरियन स्कूल में प्लंबर, अर्की के मांगू स्कूल हेल्थकेयर, पट्टा मसूलखाना कसौली स्कूल में ऑटोमोटिव, भाटियां स्कूल नालागढ़ हेल्थकेयर, सोलन के भोजआंजी स्कूल में टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, सोलन के जौणाजी स्कूल में हेल्थकेयर, लोधी माजरा स्कूल में टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, मंधाला स्कूल के प्लमिंग, राजुपरा स्कूल में फूड प्रोसेसिंग, चनाल माजरा स्कूल में इलेक्ट्रॉनिक-हार्डवेयर, हरिपुर संधोली स्कूल में प्लमिंग, झाड़माजरी स्कूल में हेल्थकेयर वोकेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार न विद्यार्थी मर्जी से कर सकते हैं विषय का अध्ययन वोकेशनल शिक्षा के तहत विद्यार्थी अपनी मर्जी से विषय का अध्ययन कर सकते हैं। इसी के साथ रिटेल मैनेजमेंट व अन्य विषयों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। वहीं कौशल विकास व स्कील डेवलपमेंट आदि के बारे में भी बताया जाएगा। उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने बताया कि 17 नए स्कूलों को शामिल किया गया है। अब यहां पर वोकेशनल के तहत पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed