फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Villagers annoyed over changing Arki-Seri Sangli route

रूट बदलने से उखड़े ग्रामीणों ने रोकी बस

Wed, 08 Sep 2021 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers annoyed over changing Arki-Seri Sangli route
अर्की के सेरी सांगली बस को चंदपुर सहित आसपास के ग्रामीणों ने निर्धारित रूट रोकने के दौरान जांच कर - फोटो : SOLAN
अर्की (सोलन)। पथ परिवहन निगम ने अर्की-सेरी सांगली बस को बुधवार को चंदपुर और आसपास के ग्रामीणों ने रोक लिया। हालांकि कुछ देर बाद बस को वाया बखालग अर्की भेज दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम अर्की शहजाद आलम से की। एसडीएम ने ग्रामीणों की बात सुनकर सोमवार तक फिलहाल रूट में तब्दीली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को पीपलूघाट-सेरी-सांगली बस जैसे ही चंदपुर के पास पहुंची तो बखालग और चंदपुर के आसपास के ग्रामीणों ने रूट पर जा रही बस को रोक लिया। इन लोगों का कहना था कि इस रूट को डायवर्ट करने से खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि परिवहन निगम दूसरी बस इस रूट पर भेजे।
विज्ञापन

सेरी-सांगली मार्ग पर सुबह स्थानीय लोग बस का इंतजार करते रहे लेकिन कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि बस को स्थानीय लोगों ने चंदपुर में रोक दिया है तथा उसे पुराने रूट बाया बखालग होते अर्की भेज दिया। स्थानीय लोगों को इस रूट पर बस नहीं चलने से खासी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को पैदल गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। बस के नहीं पहुंचने की खबर सुन सानण पंचायत के प्रधान सुरेंद्र शर्मा और आसपास के ग्रामीण चंदपुर पहुंचे। ग्रामीणों को इकट्ठा होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मौके पर लोगों के साथ कोई फैसला नहीं हो सका और एसडीएम शहजाद आलम ने 13 सितंबर तक सुबह सेरी-सांगली और शाम के समय बाया बखालग से बस चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा 13 सितंबर को पंचायत प्रतिनिधियों तथा निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed