{"_id":"6931d2c79682b2bb870aee5e","slug":"vikas-kapil-became-the-president-of-arki-toli-solan-news-c-176-1-sln1003-158516-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विकास कपिल बने अर्की टोली के नए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विकास कपिल बने अर्की टोली के नए अध्यक्ष
विज्ञापन
क्रीड़ा भारती टोली अर्की की बैठक के दौरान नवनियुक्त सदस्य।
क्रीड़ा भारती टोली अर्की की नई कार्यकारिणी की घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। क्रीड़ा भारती टोली अर्की की बैठक दाड़लाघाट में आयोजित हुई। इसमें अर्की टोली की नवनियुक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में प्रांत मंत्री मनोहर लाल, सह मंत्री इंद्र, जिलाध्यक्ष व विभाग संयोजक देशराज ठाकुर, जिला मंत्री मनोज चौहान और जिला प्राभारी अक्षय विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा खेलों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में टोली की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें विकास कपिल अर्की टोली का अध्यक्ष,धर्मपाल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष (सोलन), आसिफ चौधरी को मंडल मंत्री, अजय ठाकुर को सह मंत्री, चेतन को उपाध्यक्ष व अनामिका को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अनुष्का को सचिव, राधिका को सचिव, अक्षिका भारद्वाज को सचिव, दलीप शर्मा को क्रीड़ा प्रमुख, सुनील कुमार को क्रीड़ा सह प्रमुख, अमन को आईटी प्रमुख, कमल किशोर को वॉलीबाल प्रमुख, पंकज ठाकुर को कबड्डी प्रमुख और दिनेश को खो-खो प्रमुख बनाया गया है। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।