फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vigilance team starts investigation at Parvanoo MC

परवाणू नप पहुंची विजिलेंस टीम के सामने जमकर हंगामा

Thu, 05 Nov 2020 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। परवाणू नगर परिषद पिछले कुछ समय से ठेकेदारों और टेंडरों को लेकर विवाद में चल रही है। इसके चलते कुछ मामलों में विजिलेंस जांच भी चल रही है। इसी जांच के लिए विजिलेंस अधिकारी और सोलन नप के एसडीओ परवाणू पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। इस दौरान वहां शांत विहार के लोग और ठेकेदार एसोसिएशन भी मौजूद रही।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शिरड़ी साईं भक्त संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सतीश बेरी भी मौजूद रहे। मौके पर पहुंचते ही सतीश बेरी के खिलाफ वहां मौजूद लोगों और ठेकेदारों ने नारे लगाना शुरू कर दिए और अधिकारी से शिकायत की। कहा कि सतीश बेरी शहर के विकास कार्यों में बाधा डाल नाजायज तंग कर रहे हैं। सतीश बेरी ने काम रुकवाने के लिए नहीं बल्कि गलत कार्यों की जांच करने को कहा। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। कनिष्ठ अभियंता के नहीं होने और हंगामे के चलते विजिलेंस अधिकारी जांच पूरी नहीं कर सके।
विज्ञापन

शहर के विकास कार्यों के नाम पर ठेकेदारों की मनमानी
प्रदेश अध्यक्ष शिरड़ी साईं भक्त संगठन सतीश बेरी ने कहा कि परवाणू के विकास कार्यों में बाधा डालना उद्देश्य नहीं। विकास कार्यों में धांधली को जनहित में उजागर करना और रोकना हर व्यक्ति का अधिकार है। ठेकेदारों ने शांत विहार के लोगों को बरगलाकर षड्यंत्र का प्रयास किया है। वहीं, जांच अधिकारी विजिलेंस रोहित शर्मा ने कहा कि परवाणू नगर परिषद के कार्यों की शिकायत पर जांच के लिए आए हैं। लोगों और ठेकेदारों का शिकायतकर्ता से झगड़ा है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यहां कार्य सुचारु रूप से चल रहा है और इस कार्य की कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिकायतों के दस्तावेज अभी नहीं पहुंचे : संतोष
डीएसपी विजिलेंस संतोष कुमार ने कहा कि नई शिकायतों के दस्तावेज अभी नहीं पहुंचे हैं। शिकायतों पर जांच जारी है लेकिन नई शिकायत के दस्तावेज अभी नहीं पहुंचे हैं। दस्तावेज मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed