फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vibrator to be installed soon in Solan's Salogada dumping site for garbage segragation

नगर निगम की सलोगड़ा डंपिंग साइट पर लगेगा वाइब्रेटर

Thu, 23 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम की डंपिंग साइट पर अब वाइब्रेटर लगाया जाएगा। यह कूड़े को अलग-अलग (सेग्रिगेट) कर देगा। इसमें प्लास्टिक, कपड़ा, मिट्टी और कंपोस्ट बनाने वाले कचरे को अलग-अलग करेगा। इसे लेकर वीरवार को शहरी विकास विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा ने सोलन के सलोगड़ा स्थित डंपिंग साइट का निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर सभी व्यवस्थाएं देखीं। नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मौजूदा समय में डंपिंग साइट पर लगाया उपकरण कम क्षमता होने के कारण पूरी तरह कूड़े को अलग नहीं कर पा रहा है। उन्होंने यहां पर वाइब्रेटर लगाने के आदेश दिए हैं। यह अगले 15 दिनों में यहां पर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने निगम महापौर पूनम ग्रोवर, उप महापौर राजीव कौड़ा और आयुक्त राजीव कुमार के साथ बैठक की। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम, ई-नगर निगम के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खामियों को दुरुस्त करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को ऑनलाइन सिस्टम से परेशानी न आए, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने शूलिनी मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed