Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bijeshwar Dev Fair concludes in Basal; Salogra team emerges winner in kabaddi

Solan News: बसाल में बिजेश्वर देव मेले का समापन, कबड्डी में सलोगड़ा की टीम विजेता

Sat, 14 Nov 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 14 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bijeshwar Dev Fair concludes in Basal; Salogra team emerges winner in kabaddi
बसाल मेले के दौरान आयोजित कब्बडी में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को पकड़ते हुए। संवाद
बिजेश्वर देव मेला बसाल संपन्न, 65 किलो भार वर्ग में खेलो इंडिया बिलासपुर को दी मात, ओपन वर्ग में देवेंद्र-बी टीम को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बसाल में आयोजित दो दिवसीय बिजेश्वर देव मेले का शुक्रवार को समापन हो गया। मेले के दौरान कबड्डी, रस्साकशी और दंगल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कर्नल संजय शांडिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कबड्डी प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम भार वर्ग में सुनील-7 सलोगड़ा की टीम ने फाइनल मुकाबले में खेलो इंडिया बिलासपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, ओपन वर्ग में बिलासपुर की देवेंद्र-ए टीम ने कड़े मुकाबले में देवेंद्र-बी टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल बसाल की ए टीम ने बी टीम को हराकर जीत दर्ज की। मेले में स्थानीय और पड़ोसी राज्यों से पहुंचे पहलवानों के बीच आयोजित दंगल भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान रॉयल लिटिल चैंप्स स्कूल, बसाल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान रिचा ठाकुर, उपप्रधान अभिलाष, मेला कमेटी के प्रधान प्रवीण ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर, दीपक, यशपाल ठाकुर, विक्की और अंशु सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हम कुमार शर्मा और संदीप ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई।

बसाल मेले के दौरान आयोजित कब्बडी में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को पकड़ते हुए। संवाद

बसाल मेले के दौरान आयोजित कब्बडी में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को पकड़ते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed