फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vehicles kept creeping near Saproon chowk in Solan due to underpass construction on NH-5

अंडरपास कार्य के चलते सपरून चौक पर दिन भर रेंगते रहे वाहन

Sun, 11 Jul 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला एनएच-5 पर सपरून चौक में अंडरपास ब्रिज निर्माण कार्य के चलते दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। निर्माण कार्य के चलते यहां जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

हाईवे पर चौक के दोनों तरफ वाहनों की कतारें नजर आईं। इससे वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। हालांकि, यहां पर ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। इसके बावजूद वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वीकेंड के दिनों में ट्रैफिक प्लान के बदलने से वाहनों का हुजूम देखने को मिला है। वहीं, पैदल चलने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

परवाणू से सोलन (चंबाघाट) फोरलेन निर्माण में सोलन के सपरून में अंडरपास ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। अंडरपास ब्रिज को पूरी तरह से तैयार करने के लिए जुलाई महीने का टारगेट कंपनी ने रखा था। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के बीच कामगारों के घर चले जाने के कारण ब्रिज निर्माण में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फोरलेन निर्माता कंपनी ने इस कार्य को पूरा करने के लिए अगस्त माह का लक्ष्य रखा है। कंपनी इसी प्लान के मुताबिक कार्य कर रही है। वर्तमान में सपरून में अंडरपास ब्रिज का एक छोर तैयार किया जा चुका है। दूसरे छोर के निर्माण के लिए कंपनी ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव कर कटिंग का कार्य शुरू कर दिया।
परवाणू से सोलन (चंबाघाट) फोरलेन निर्माण कार्य में 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया हैं। यहां पर सनवारा में रेल ओवर ब्रिज, सोलन-कुमारहट्टी बाईपास पर टनल का निर्माण किया जा चुका है। इनमें वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

यह कार्य पूरा किए जाने के बाद कंपनी ने सपरून में अंडरपास ब्रिज बनाने का कार्य शुरू किया। इसे कंपनी ने दो भागों में बांटकर पूरा किया है।
उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि कार्य को जल्द पूरा करने की व्यवस्था बनाई है जिससे वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी न हो। इसके लिए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है।
वहीं डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि फोरलेन कार्य को लेकर सपरून चौक पर लोगों को परेशानी से बचाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed