फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vegetables being sold in the market at twice the price of the market

Solan News: मंडी से दो गुना अधिक दामों में बाजार में बिक रही सब्जियां

Sat, 21 Oct 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 21 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोभी 50 तो हरी मटर 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही
विज्ञापन


सब्जी मंडी सोलन में गोभी 18, मटर के दाम है 85 रुपये प्रति किलो



खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से नहीं हो रही शहर में जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर में सब्जियों के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं, सब्जी मंडी और बाजार में सब्जियों की कीमतों में दो से तीन गुना तक का अंतर है। मगर कार्रवाई करने के नाम पर विभाग माैन है। हालात यह है कि जो फूलगोभी मंडी के थोक भाव में 18 रुपये किलो तक मिल रही है, वह बाजार में 50 रुपये बिक रही है। इसी तरह मटर के थोक भाव भी 85 रुपये प्रतिकिलो हैं, जबकि बाजार में इसके दाम 150 रुपये तक लिए जा रहे हैं। अन्य सब्जियों का भी ऐसा ही हाल है। इनकी कीमतें भी बाजार में आसमान छू रही हैं। जबकि नियमों के अनुसार सब्जी बिक्रेता थोक भाव से 10 से 15 फीसदी मार्जन ही वसूल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर शहर में सब्जियां एक समान दामों पर भी नहीं बिक रहीं। अलग-अलग दुकानों पर इसकी दरें अलग-अलग हैं।


जहां शहर में सब्जियों के दाम दोगुना तक पहुंच जाते हैं, वहीं शहर के बाहर यही दाम इससे भी ज्यादा हैं। शहर के चार पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाली सब्जी की दुकानों में यही दाम 10 से 20 रुपये अधिक हो जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि खाद्य आपूर्ति विभाग इन पर कार्रवाई के दावे तो कर रहा है, मगर इसका असर कुछ नहीं दिख रहा। केवल कार्रवाई वाले दिन ही इसके दाम कम होते हैं, उसके बाद फिर से मनमर्जी की वसूली शुरू हो जाती है। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि समय-समय पर सब्जी बिक्रेताओं की जांच की जा रही है। निर्धारित दरों से अधिक दाम पाए जाने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




इनसट



सब्जी
थोक भाव
बाजार

अदरक
80
150

मटर
85 140


लहसुन
130
200

टमाटर
15
30

बीन
31
60

गोभी
18
50

आलू
16
40

प्याज
28
40

मूली
12
30

धनिया
55
150

कद्दू
18
40

भिंडी
28
50

खीरा
30
60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed