फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vaccination of children and women was done at Katha Hospital in Baddi.

Solan News: बद्दी के काठा अस्पताल में बच्चों व महिलाओं का किया टीकाकरण

Fri, 15 May 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of children and women was done at Katha Hospital in Baddi.
बद्दी के काठा अस्पताल में आईआरजी संस्था की वर्कर बच्चे का टीकाकरण करते हुए- संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी के काठा स्थित ईएसआईसी मॉडल अस्पताल में आईआरजी संस्था की ओर से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र में क्षेत्र के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीके लगाए गए और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। सत्र के दौरान कुल 12 बच्चों एवं 7 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। यह कार्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर आईआरजी एनजीओ की स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्वेता शर्मा एवं रीना शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान माताओं को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए स्तनपान, संतुलित आहार एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed