फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Unique ID will help in identifying who is not giving garbage.

Solan News: कौन नहीं दे रहा कूड़ा, यूनिक आईडी से चलेगा पता

Wed, 18 Feb 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर पंचायत ने वेस्ट वॉरियर सोसायटी के साथ यूनिक आईडी की तैयार
विज्ञापन

घरों के बाहर की जा रहीं चस्पां, खुले में कूड़ा फेंकने पर भी होगी कार्रवाई
1880 घर और प्रतिष्ठान चयनित, आईडी चस्पां होने के बाद मिलेगी पूर्ण जानकारी
मकान मालिक ही नहीं, किरायेदारों के लिए भी बनेगी आईडी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर पंचायत क्षेत्र में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर अब सख्ती की जा रही है। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र योजना को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत ने वेस्ट वॉरियर सोसायटी के सहयोग से यूनिक आईडी प्रणाली लागू की है। यह आईडी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर चस्पां की जा रही है। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि कौन डोर-टू-डोर योजना में कूड़ा नहीं दे रहा।
पंचायत और सोसायटी की ओर से 1880 घरों और प्रतिष्ठानों को योजना के तहत चिह्नित किया है। खास बात यह है कि यूनिक आईडी केवल भवन मालिकों ही नहीं, बल्कि किरायेदारों के लिए भी तैयार की जा रही है। आईडी चस्पां होने के बाद यह रिकॉर्ड में रहेगा कि संबंधित भवन से नियमित रूप से कूड़ा दिया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन

वेस्ट वॉरियर सोसायटी के संचालक सुनील कटवाल ने बताया कि यूनिक आईडी लागू होने के बाद गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य धर्मपुर पंचायत को पूरी तरह कूड़ा मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना को लेकर सोसायटी की ओर से पहले उपमंडलाधिकारी कसौली कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। पंचायत और सोसायटी का मानना है कि यूनिक आईडी प्रणाली से न केवल निगरानी आसान होगी, बल्कि लोगों में स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed