फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Uncontrolled tipper truck wreaks havoc in Baddi, driver drags scooter rider away

Solan News: बद्दी में बेकाबू टिपर का कहर, स्कूटी सवार को घसीटता हुआ ले गया चालक

Sat, 04 Apr 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे में दिल्ली का युवक गंभीर घायल, पीजीआई किया रेफर
विज्ञापन

आरोपी चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के शीतलपुर मार्ग पर सड़क हादसा पेश आया है। इसमें एक अनियंत्रित टिपर ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि टिपर चालक स्कूटी सवार को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार घायल दीपक त्रिपाठी, पुत्र भगवान दास त्रिपाठी निवासी दिल्ली को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दीपक त्रिपाठी अपनी स्कूटी पर सवार होकर शीतलपुर मार्ग से गुजर रहा थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक टिपर ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर के बाद भी टिपर नहीं रुका और चालक घायल स्कूटी सवार को सड़क पर कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी टिपर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है। आरोपी टिपर चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ट्रक चालक जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed