{"_id":"697282948cfda2851806ead1","slug":"ultratek-cement-inaugurates-annual-sports-competition-in-baga-solan-news-c-176-1-ssml1040-161816-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अल्ट्राटेक सीमेंट बागा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अल्ट्राटेक सीमेंट बागा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
वॉलीबाल, रस्साकशी, कबड्डी प्रतियोगिताओं में कर्मचारी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की यूनिट बागा सीमेंट वर्क्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ यूनिट हेड नितेश निराला ने किया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में यूनिट के सभी कर्मचारियों व श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल, रस्साकशी और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में टीमवर्क की भावना विकसित करना, शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना तथा आपसी सहयोग और एकता को मजबूत करना है। यह खेल आयोजन पूरे सप्ताह भर चलेगा और इसे खेल भावना, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर फंक्शनल हेड ह्यूमन रिसोर्स राजेश जमवाल, फंक्शनल हेड टेक्निकल पिनाकी दत्ता और यूनिट एफ एंड सी हेड तरुण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।