फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ultrasound was not done in the regional hospital after noon.

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में दोपहर बाद नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

Wed, 13 May 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
मरीजों को निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के काटने पड़े चक्कर
विज्ञापन

300 से 600 रुपये खर्च कर करवाने पड़े टेस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बुधवार को दोपहर एक बजे तक ही अल्ट्रासाउंड जांच हो सकी। इसके बाद अस्पताल पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पताल में केवल एक रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक तैनात हैं। उनके अवकाश पर होने के कारण डॉ. विवेक को अल्ट्रासाउंड जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बुधवार को उनकी आपातकालीन कक्ष में रात्रि ड्यूटी होने के कारण उन्हें दोपहर तक घर जाना पड़ा। इसके चलते दोपहर एक बजे के बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पाई।
ऐसे में देर से अस्पताल पहुंचे मरीजों को जांच करवाने के लिए निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का रुख करना पड़ा। क्षेत्रीय अस्पताल में जहां अल्ट्रासाउंड जांच 130 रुपये में की जाती है और गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है, वहीं निजी क्लीनिकों में मरीजों को 300 से 600 रुपये तक खर्च करने पड़े। इससे गरीब मरीजों को अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जैन ने बताया कि लोगों को सुविधा देने के लिए डॉ. विवेक को अल्ट्रासाउंड जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने दोपहर तक सभी मरीजों की जांच की। रात्रि ड्यूटी होने के कारण वे घर चले गए। इसके चलते दोपहर एक बजे के बाद जांच नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि वीरवार से मरीजों की जांच सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed