फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two vehicles trampled a person in Pated Bhonku, died in hospital

पटेड़ भोंकू में दो वाहनों ने रौंद डाला व्यक्ति, अस्पताल में मौत

Tue, 13 Jul 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
पंजेहरा (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर पटेड़ भोंकू गांव के समीप एक व्यक्ति को दो वाहनों ने रौंद डाला। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक की पहचान गुरदासपुरा निवासी ओंकार सिंह पुत्र जसवंत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार देर शाम हुई। गुरदासपुरा निवासी ओंकार सिंह पुत्र जसवंत किसी काम से पंजेहरा आया हुआ था। वहां से वह वापस अपने घर पैदल जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही ग्रीन प्लाई कंपनी के सामने पहुंचा तो एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया तो एक अन्य वाहन ने भी उसे टक्कर मार दी। इससे उसके सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित को सड़क पर पड़ा देख कर गांव के शुभम और पुनीत कुमार नालागढ़ अस्पताल उपचार के लिए ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डीएसपी विवेक चहल ने बताया कि मृतक व्यक्ति अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। वह एकमात्र घर में कमाने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed