{"_id":"62225b1c472be754ec5ede95","slug":"two-tractors-challaned-while-mining-near-balad-khadd-in-bbn-solan-news-sml401452525","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालद खड्ड में खनन कर रहे दो ट्रैक्टर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालद खड्ड में खनन कर रहे दो ट्रैक्टर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर लक्कड़ डिपो के पास धड़ल्ले से खनन हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस और खनन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। रोज खनन माफिया लीज की आड़ में खनन को अंजाम दे रहा है और खनन विभाग चुप्पी साधे हुआ है।
पदम दास, भीम सिंह, शिव ओम, प्यारा सिंह, हाकम चंद, विक्रम कुमार, ललित सोनु, राजन आदि का कहना है कि खनन माफिया दिनदहाड़े बालद खड्ड में अवैध खनन कर रहा है। एक साथ दर्जनों ट्रैक्टर यहां से भरे जा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
खनन निरीक्षक सत्यदेव ने बताया कि जिस जगह पर खनन हो रहा है उसकी लीज हुई है। अगर लीज के बाहर खनन हुआ होगा तो कार्रवाई की जाएगी। लीज दी गई भूमि पर निशान लगाने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीएसपी नवदीप का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर बरोटीवाला से पुलिस कर्मी भेजे और खनन कर रहे दो ट्रैक्टर पकड़े।