फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two people arrested for illegal mining, tipper and JCB seized

Solan News: अवैध खनन करने पर दो लोग गिरफ्तार, टिपर व जेसीबी जब्त

Sun, 15 Feb 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दभोटा पुलिस टीम ने भांगला गांव के पास स्थित लक्ष्मी ईंट भट्ठा के समीप अवैध खनन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रतयोड़ निवासी जसविंद्र सिंह और उसके साथी सोनू को मौके से पकड़ लिया और उनके द्वारा खनन करने के लिए इस्तेमाल किए गए दो वाहन जेसीबी व टिपर को खनिज मिट्टी के साथ जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता और खनन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने इस कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध खनन को रोकने में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed