{"_id":"69766a7a6f2fa3d7c706109d","slug":"two-ncc-cadets-of-nalagarh-college-will-participate-in-the-republic-day-parade-in-delhi-solan-news-c-176-1-ssml1044-162016-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ कॉलेज के दो एनसीसी कैडेट दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ कॉलेज के दो एनसीसी कैडेट दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में लेंगे भाग
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
नालागढ़ कालेज के दो एनसीसी कैडिट गणतंत्र परेड़ में भाग लेने वाले शंशाक सिहोल व अर्शदीप सिंह- स्
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ कॉलेज के लिए यह गर्व का विषय है कि महाविद्यालय के दो एनसीसी कैडेट 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों कैडेटों के चयन से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल बना हुआ है। महाविद्यालय के सीनियर अंडर ऑफिसर शशांक सिहोल प्रतिष्ठित कर्तव्य पथ परेड में भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन करेंगे। वहीं लांस कॉरपोरल अरशदीप सिंह गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता कर निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि में महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के एएनओ डॉ. प्रशांत रोहटा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डॉ. रोहटा ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, स्टाफ सदस्यों तथा 1 एचपी बटालियन एनसीसी सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस का निरंतर सहयोग और प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज साहनी ने दोनों कैडेटों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए एनसीसी इकाई के योगदान की सराहना की और इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।