फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two man arrest

उद्यमी से 21 लाख रुपये ऐंठने के मामले में दो ध्ारे

Sun, 08 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Sun, 08 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन

बीज से दवा बनाने का झांसा देकर उद्यमी से लाखों रुपये लूटने के मामले में बद्दी पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त दलीप व रणजीत के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बद्दी के दवा कंपनी को फर्जी बीज बेचने का झांसा देकर 21 लाख रुपये ले लिये थे, लेकिन जब बीज देने की बारी आई तो इन लोगों ने अपने फोन बंद कर लिये। इस मामले में बद्दी पुलिस ने एक आरोपी आकाश को पहले ही दबोच लिया था। दो नाईजीरियन को पकड़ना बाकी है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


बद्दी के एक उद्यमी रविंद्र को मई में दिल्ली के एक चोर गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से लूटा था। गिरोह में शामिल आकाश, दलीप व रणजीत तथा दो नाईजीरियन युवकों ने फर्जी बीज से दवा बनाने का झांसा दिया जिसे उद्यमी नहीं जानता था। जानबूझ उसे लैब में पास कराया गया, लेकिन बाद में उसे यह झांसा दिया गया कि उसका बीज बेच कर मोटी कमाई कर सकता है। यह बीज भी स्वयं उनके गिरोह के सदस्य ने मुहैया करना था। इस दौरान पैसे ले लिए, लेकिन बीज नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बद्दी पुलिस ने एक आरोपी को 20 दिन पहले दबोच लिया था। उद्यमी रविंद्र ने उसे पहचान लिया था। पकड़े गए आरोपी आकाश दिल्ली में उद्यमी रविंद्र बन कर मिला था। रविंद्र उसे जांच कराने के लिए बीज को लैब में ले गया तथा सतपाल के एकाउंट में पैसे डाले गए। इस कार्य में दो नाईजीयिन युवक भी शामिल है, लेकिन अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पकड़े गए दलीप उर्फ सतपाल व रणजीत को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।


एसपी जी शिवा कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एसआईयू विंग के प्रभारी एसआई राजू के नेतृत्व में टीम दिल्ली गई थी जहां से दो ओर आरोपी दबोच लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed