फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   two labouers injured

Solan News: निर्माण स्थल पर गिरने से दो मजदूर घायल

Wed, 23 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला किया दर्ज, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर में एक निर्माण स्थल पर गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया, जहां से एक मजदूर को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना बिल्डिंग में प्लास्टर करने के दौरान घटी। रवि कुमार की शिकायत पर पुलिस थाना धर्मपुर में मामला पंजीकृत किया गया है। शिकायत के अनुसार रवि कुमार, कुंदन, लक्ष्मण और अमित कुमार प्लास्टर करने का काम कर रहे थे। सुबह काम करते समय अचानक लोहे की सीढ़ी गिर गई। इससे लक्ष्मण और अमित नीचे गिर गए और उन्हें काफी चोटें आईं। ठेकेदार तुरंत दोनों को इलाज के लिए सोलन ले गया। वहां से लक्ष्मण को शिमला रेफर कर दिया गया है। एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed