{"_id":"68501094662c5d721b0c1497","slug":"two-groups-fight-in-kheda-village-three-injured-solan-news-c-176-1-ssml1040-146367-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खेड़ा गांव में दो गुटों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खेड़ा गांव में दो गुटों में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
पुलिस ने क्राॅस मामला किया दर्ज, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मानपुरा थाने के तहत खेड़ा गांव में दो गुटों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्राॅस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक गुट के दर्शन सिंह ने बताया कि रविवार को रात करीब 9:00 बजे उसके घर के बाहर सड़क पर विशाल, रमेश, राकेश कुमार, राम, राहुल व बबला ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। वहीं दूसरी ओर से राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम को 8:38 बजे निर्मल सिंह ने फोन किया और वह सड़क पर आ गया। जहां पर विक्की, दर्शन, राजा, विक्रम व गुरुदेव ने पहले उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराने के बाद क्राॅस एफआईआर दर्ज कर ली है।