{"_id":"6a19e31a5109bb6af809ebe7","slug":"two-groups-clashed-over-installing-a-dam-on-a-drain-in-bhatiyan-village-solan-news-c-176-1-ssml1044-170386-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भाटियां गांव में नाले पर डंगा लगाने को लेकर भिड़े दो गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भाटियां गांव में नाले पर डंगा लगाने को लेकर भिड़े दो गुट
विज्ञापन
बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग के पेट पर मारी कुल्हाड़ी, पीजीआई रेफर
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर की दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत भाटियां गांव में सरकारी जमीन पर नाले का काम रोकने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) के वार से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को नाजुक हालत में पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, भाटियां गांव में सरकारी जमीन पर एक नाला बना हुआ है। आरोप है कि कुछ लोग इस नाले के साथ डंगा लगा रहे थे, जिससे नाला बंद होने की कगार पर था और पीछे बने घरों में पानी जमा हो रहा था। गांव के गगन और उसके पिता सुरेंद्र ने नाला बंद करने पर कड़ा एतराज जताया। गगन ने इसकी शिकायत पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर की, जहां से उन्हें पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी गई। इसके बाद दभोटा पुलिस चौकी को सूचित किया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद एक दिन तो काम रुका रहा, लेकिन अगले ही दिन दूसरे पक्ष ने दोबारा काम शुरू कर दिया। जब गगन दोबारा काम रोकने के लिए मौके पर गया, तो वहां मौजूद जसवीर और उसके साथी ने गगन के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब गगन के पिता सुरेंद्र (बुजुर्ग) अपने बेटे को छुड़ाने के लिए दौड़ कर मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी का सीधा वार सुरेंद्र के पेट पर लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। दूसरी ओर से जसवीर पक्ष ने भी बाप-बेटे (सुरेंद्र और गगन) पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भाटियां गांव में नाले के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वारदात के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। घायल का पीजीआई में इलाज चल रहा है।