फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two former students of Darlaghat College received scholarships

Solan News: दाड़लाघाट कॉलेज की दो पूर्व छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति

Sun, 29 Mar 2026 01:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two former students of Darlaghat College received scholarships
दाड़लाघाट महाविद्यालय की छात्राएं भावना शर्मा और हिमानी वर्मा, जिन्हें छात्रवृत्ति मिलने पर सम्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की दो पूर्व छात्राओं भावना शर्मा और हिमानी वर्मा को श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट्स डिजिटल योजना के तहत 16-16 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति प्रभारी डॉ. भावना आजाद ने बताया कि दोनों छात्राएं वर्ष 2024 में महाविद्यालय से उत्तीर्ण हुई थीं। उनका चयन उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर भावना शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय से मिले मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। वहीं हिमानी वर्मा ने बताया कि यह छात्रवृत्ति उनके आत्मविश्वास को मजबूत करेगी और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए दोनों छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed