{"_id":"5f6e1c7b8ebc3e9b88174e9c","slug":"two-dead-solan-news-sml346285070","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन के दो लोगों की उपचार के दौरान कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के दो लोगों की उपचार के दौरान कोरोना से मौत
विज्ञापन
नालागढ़/कंडाघाट (सोलन)। जिला सोलन में शुक्रवार को दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। दोनों ही मरीज एमएमयू में उपचाराधीन थे। जानकारी के अनुसार नालागढ़ की बरुणा पंचायत के माजरा गांव के एक 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। दो सप्ताह पूर्व इस व्यक्ति का करोना के लक्षण पाए जाने पर नालागढ़ अस्पताल में टेस्ट किया गया था, जहां पर यह पॉजिटिव पाया गया था।
कोरोना का संक्रमण पाए जाने के बाद इसे बद्दी के काठा अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन एक सप्ताह पूर्व इसकी हालत ज्यादा खराब होने पर उसे सोलन के एमएमयू में भर्ती करवाया गया, लेकिन व्यक्ति की हालत और बिगड़ती गई तथा शुक्रवार को उसने एमएमयू में अंतिम सांस ली। नालागढ़ के बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने बताया कि मृतक का शव शुक्रवार सायं पांच बजे तक नालागढ़ नहीं पहुंच पाया था, जिसके चलते अंतिम संस्कार शनिवार सुबह प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और परिजनों की देखरेख में होगा।
वहीं, सोलन के कंडाघाट में भी कोरोना से पहली मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार कंडाघाट उपमंडल मुख्यालय में एक व्यक्ति एक सप्ताह से बीमार चल रहा था। बीते मंगलवार को पीड़ित का कंडाघाट में कोरोना टेस्ट लिया गया था, जो पॉजिटिव था। इसके बाद उसे एमएमयू में इलाज के लिए भेजा था। इस दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष थी। एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पांच लोगों को दाह संस्कार की अनुमति दी गई है।