{"_id":"612141398ebc3ec62c74d514","slug":"two-days-rain-caused-loss-worth-22-crore-to-pwd-in-solan-distt-solan-news-sml381117388","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन जिले में दो दिन की बारिश से लोनिवि को 22 करोड़ 85 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन जिले में दो दिन की बारिश से लोनिवि को 22 करोड़ 85 लाख का नुकसान
विज्ञापन
बूईला कोयल सनोग संपर्क मार्ग पर बारिश से गिरा डंगा।
- फोटो : SOLAN
सोलन। जिला सोलन में पिछले दो दिन हुई बारिश से लोनिवि को 22 करोड़ 85 लाख की चपत लगी है। सबसे ज्यादा नुकसान अर्की, सोलन, कसौली और नालागढ़ में आंका गया है। बारिश से कई जगह डंगे गिरे तो कहीं आरसीसी ध्वस्त हो गई। हालांकि जिले की सभी सड़कें सुचारु हैं। शुक्रवार देर रात से शुरू बारिश शनिवार दोपहर तक जारी है। बारिश टमाटर, शिमला मिर्च, मक्की समेत अन्य फसलों के लिए संजीवनी बताई जा रही है। बारिश से सबसे अधिक नुकसान अर्की उपमंडल में हुआ है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जगतपाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात से हो रही बारिश से बुईला-कोयल-सनोग मार्ग, छयोड़-खंड-जगून और सरयांज-एयर बतेड़ सड़क बंद रही। हालांकि, देर शाम सभी वाहनों को बहाल कर दिया था। इसके अलावा अन्य सड़कों और डंगों को क्षति पहुंची है। इससे विभाग को 11 करोड़ 66 लाख का नुकसान हुआ है जबकि नालागढ़ में 18 करोड़ नौ लाख, कसौली में तीन करोड़ 58 लाख और सोलन में पांच करोड़ 71 लाख नुकसान हुआ है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के एसई एसपी जगोता ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे की जल्द ही आला अधिकारियों को सौंपा जाएगा। बारिश से सड़कों, डंगों समेत नालियों को अधिक नुकसान पहुंचा है। जिले में बंद संपर्क मार्गों को आवाजाही के लिए खोल दिया है।