फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two days of heavy rain cause loss worth rupees 1.5 crore to agriculture deptt in Solan distt

दो दिन की बारिश से कृषि विभाग को डेढ़ करोड़ का नुकसान

Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two days of heavy rain cause loss worth rupees 1.5 crore to agriculture deptt in Solan distt
रामशहर क्षेत्र के रैला गांव में टमाटर की फसल जमीन पर बिछी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में दो दिनों में हुई बारिश से लोनिवि, विद्युत बोर्ड और जल शक्ति विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। अकेले कृषि विभाग को डेढ़ करोड़ की चपत लगी है। भारी बारिश से टमाटर और मक्की की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है। इसकी रिपोर्ट कृषि विभाग ने आला अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के 23600 हेक्टयेर भूमि पर मक्की की फसल तैयार की जाती है। बुधवार से वीरवार तक लगातार बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसमें बरसाती टमाटर में लेट ब्लाइट और काली टिक्की का रोग लग गया है।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में टमाटर की फसल खेतों में बिछ गई है। जिले में सबसे अधिक नुकसान मक्की की तैयार फसलों को हुआ है। रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी है। बीबीएन सहित सोलन के आसपास के क्षेत्रों में अधिक बारिश से मक्की की फसल खेतों में बिछ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण वह सड़ने की कगार पर है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में मक्की फसल को काटने का कार्य पूरा कर लिया था। कुछ क्षेत्रों में अभी मक्की की फसल को तैयार होने में कुछ दिनों का समय लगेगा।

उधर, कृषि उपनिदेशक जिला सोलन डॉ. राजेश कौशिक ने बताया कि बारिश से विभाग को डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक मक्की की फसलें खराब हुई है। इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed