{"_id":"66c8972ec101e6134e001bf1","slug":"two-cars-collide-in-sanwara-long-traffic-jam-solan-news-c-176-1-ssml1040-127301-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सनवारा में दो कारों की टक्कर, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सनवारा में दो कारों की टक्कर, लगा लंबा जाम
Fri, 23 Aug 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर सनवारा के समीप दो गाड़ियों की टक्कर के बाद, क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाते
एक घंटे बाद मशक्कत से खुला वाहनों के लिए यातायात
एक सप्ताह में हो चुके आधा दर्जन से अधिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू शिमला फोरलेन पर सनवारा के समीप लगभग शाम 5:50 बजे बजे दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। हालांकि इसमें कोई ज्यादा हताहत हनीं हुआ, मगर इसके चलते यहां पर चल रहा वन वे यातायात भी बाधित हो गया। इसके चलते लगभग एक घंटे तक कसौली चौक धर्मपुर से लेकर सनवारा तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 6:30 बजे एनएचएआई का रिकवरी वाहन मौके पर पहुंचा और कार को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल किया गया। हालांकि उसके बाद भी पूरी तरह से यातायात सुचारू होने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया। जाम में फंसने के कारण बसें व अन्य वाहन भी यहां पर घंटों खड़े रहे, वहीं इससे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गौर तलब है कि सनवारा में पिछले शनिवार को पहाड़ दरक गया था। वहीं अब ग्रील कंपनी यहां पर चट्टानों को तोड़ने का कार्य कर रही है और यहां पर यातायात वन वे किया गया है। इसके चलते ही शुक्रवार को दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। इसी जगह पर अब तक करीब आधा दर्जन वाहनों की आपस में टक्कर हो चुकी है। उधर ,इस बारे में ग्रील कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज ने बताया की शुक्रवार शाम तक डबल लेन पर यातायात चला दिया जाएगा।