{"_id":"69d8f749ef343cbcdf0782a0","slug":"two-bikes-climbed-over-a-pile-of-mud-and-were-thrown-into-the-air-injuring-four-youths-solan-news-c-176-1-ssml1044-166962-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मिट्टी के ढेर पर चढ़कर दो बाइकें हवा में उछलीं, चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मिट्टी के ढेर पर चढ़कर दो बाइकें हवा में उछलीं, चार युवक घायल
विज्ञापन
भटोली के निजी अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल अभिषेक
घायलों को लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती किया
एक की हालत नाजुक होने पर पीजीआई रेफर किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। वर्धमान-सिक्का होटल मार्ग पर एमके अस्पताल के सामने वीरवार रात को दो बाइकें अंधेरे में सड़क के किनारे मिट्टी के लगे ढेर पर चढ़कर उछलकर दूर गिरीं। इस दुर्घटना में चार युवा कामगार घायल हो गए। एक की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
बरोटीवाला के सनफार्मा कंपनी में काम करने वाले कामगार शिमला के जुब्बल निवासी बलबीर कालटा, चंबा के कमल कुमार, नालागढ़ के रामशहर के अभिषेक व दून के कुठाड निवासी हर्ष बाइक पर बद्दी से बरोटीवाला अपने कमरे जा रहे थे। भटोली कलां के समीप सड़क निर्माण का कार्य चला हुआ था। सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर लगे हुए थे। एमके अस्पताल के सामने कोई साइन बोर्ड न होने से वे मिट्टी के ढेर पर चढ़कर गए। बाइक रफ्तार में होने से वह करीब 30 से 40 फीट हवा में जाकर आगे सड़क पर गिर गए। इनके गिरते ही तेज आवाज हुई। आवाज सुन कर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उन्हें सड़क से उठाया और साथ लगते निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चारों को भर्ती किया गया। जुब्बल निवासी बलबीर कालटा की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। अन्य तीनों को हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।
रामशहर निवासी अभिषेक व कुठाड़ निवासी हर्ष ने बताया कि वर्ल्ड बैंक इस सड़क का निर्माण कार्य कर रहा है। सड़क को खोदा गया था और वहां पर मिट्टी के बड़े ढेर लगे हुए थे। अंधेरे में कोई साइन बोर्ड न होने से पहले वह बाइक को लेकर इस ढेर से उछल कर आगे गिरे और उसके पीछे हर्ष भी उसी स्पीड में आकर 30 से 40 फीट हवा में उड़ कर आगे सड़क में गिरा। चारों जमीन पर गिर गए और वे बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को टांगों, सिर व बाजू में चोटें आई हैं। बलबीर, अभिषेक के पीछे बैठा हुआ था, जिसे सबसे ज्यादा चोटें आई हैं। उसे पीजीआई रेफर किया हुआ है। उधर, डीएसपी योगराज चंदेल ने बताया कि बरोटीवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।