{"_id":"6a11fc3a2d92aa7b4b08f3ee","slug":"two-bikes-burnt-to-ashes-in-a-forest-fire-in-solans-nadoh-solan-news-c-176-1-ssml1040-170017-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन के नडोह में जंगल की आग से दो बाइकें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन के नडोह में जंगल की आग से दो बाइकें जलकर राख
विज्ञापन
सोलन के जंगल में भड़की आग में नडोह में जले दो मोटरसाइकिल। स्रोत : जागरूक पाठक
अग्निशमन व वन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी,कई गांवों पर मंडराया खतरा
वन विभाग की लाखों रुपये की वन संपदा को पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय के साथ लगते सोलन-जौणाजी मार्ग पर स्थित नडोह के जंगल में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग भड़क गई। लगातार पड़ रही तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सड़क किनारे खड़ी दो बाइक इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में अब तक वन विभाग की लाखों रुपये की वन संपदा जलकर नष्ट हो चुकी है। जंगल में लगी इस भीषण आग के कारण साथ लगते कई गांवों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो गया है। हालांकि, सूचना मिलते ही सोलन से अग्निशमन विभाग और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। धुआं और लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सड़क के आस-पास वाले हिस्से में तो आग पर काबू पा लिया है, लेकिन जंगल के भीतर दमकल वाहनों के जाने के लिए रास्ता न होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। जंगल के भीतर वन विभाग की टीमें मैन्युअल तरीके से आग बुझाने में जुटी हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग के अनुसार उनकी टीमें मुस्तैदी से आग पर काबू पाने में जुटी हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति जंगल में जानबूझकर आग लगाते हुए या अपनी घासनी व खेतों के कचरे को जलाते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।