{"_id":"671ce1fe850588f07d08e50d","slug":"two-accused-arrested-in-thieft-case-solan-news-c-176-1-ssml1041-131167-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्वास्थ्य केंद्र से टैब चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्वास्थ्य केंद्र से टैब चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सायरी क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शिकायत मिलने पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य केंद्र भैंच सायरी से टैब चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने शिकायत मिलने पर की है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। वहीं पूछताछ के दौरान क्षेत्र की अन्य चोरियों के संबंध में भी कई खुलासे हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार कविता वर्मा निवासी गांव गुमाणा तहसील कुमारसैन जिला शिमला आयुर्वेदिक डॉक्टर आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर गांव भैंच सायरी ने शिकायत दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति कार्यालय का ताला तोड़कर टैब चोरी करके ले गया। इसकी कीमत करीब 23,399 रुपये है। पुलिस ने नेपाली मूल के दो आरोपियों रेश्म पुत्र शालिक राम निवासी गांव तुलसीपुर जिला डांग नेपाल हाल किरायेदार कसौली रोड कालका जिला पंचकुला हरियाणा और अशोक कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव भालूडांग जिला राफती आंचल नेपाल को परवाणू क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का टैब भी बरामद कर लिया गया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।