{"_id":"684ebaf1e5dfc19ab30fba11","slug":"truck-operators-demonstrated-outside-ambuja-cement-company-in-darlaghat-solan-news-c-176-1-ssml1040-146254-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों ने अंबुजा सीमेंट कंपनी के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों ने अंबुजा सीमेंट कंपनी के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाडलाघाट (सोलन)। अदाणी सीमेंट उद्योग दाड़लाघाट में कार्यरत सभी परिवहन सहकारी सभाओं के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अंबुजा सीमेंट कंपनी द्वारा ट्रकों में बिना कूलिंग किए गर्म क्लींकर लोड करने पर किया। ट्रांसपोटरों ने आरोप लगाए कि कंपनी अपनी उत्पादन लागत कम करने के उद्देश्य से उच्च तापमान वाले क्लींकर को बिना कूलिंग किए ट्रकों में लोड कर रही है। इससे अभी तक कई ट्रक जल चुके हैं। ट्रांसपोटरों का कहना है कि यह सिलसिला पिछले काफी वर्षों से चल रहा है। शनिवार को बहुत अधिक गर्म क्लिंकर लोड करने से ट्रक में आग लग गई थी। इससे ट्रक संचालक को नुकसान झेलना पड़ा है। इसके अलावा ट्रांसपोटरों द्वारा परिवहन सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों एसडीटीओ को छोड़कर किराया वृद्धि के मुद्दे पर आंखें बंद कर के हस्ताक्षर करने की भी आलोचना की गई। गेट के बाहर हुए इस प्रदर्शन में लैंड लूजर के पूर्व प्रधान रामकृष्ण, भागीरथ, विजय, जयदेव, अमरचंद, एसडीटीओ के नीलम, विजेंद्र, प्रधान एटीटीओयू ऋषि देव, नरेश, नरेंद्र, हेमंत, जबकि एडीकेएम की तरफ से हेमराज ठाकुर, ओमप्रकाश इत्यादि ने इस धरने में भाग लिया।