{"_id":"628e5dc4fad57d214161c548","slug":"truck-operators-challaned-for-carrying-machines-and-scrap-without-e-way-bill-in-baddi-solan-news-sml40997117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में बिना ई-वे बिल स्क्रैप और मशीनरी ढोने पर वसूला 14 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में बिना ई-वे बिल स्क्रैप और मशीनरी ढोने पर वसूला 14 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बीबीएन में राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी की विशेष जांच टीम ने बिना ई-वे बिल के स्क्रैप और जूस मशीनें ले जाने पर सात ट्रक चालकों से 14 लाख 31 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विशेष चेकिंग अभियान के तहत बीबीएन में जीएसटी एक्ट के तहत सात ट्रकों की जांच की गई। इन ट्रकों में स्क्रैप और जूस मशीनरी सहित 33 लाख का सामान बिना ई-वे बिल बीबीएन लाया जा रहा था। इस पर कार्रवाई कर विभाग की टीम ने ट्रक चालकों से 14.31 लाख रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
इस दौरान टीम ने अवैध शराब के दो मामले भी पकड़े हैं। इसमें बिना लाइसेंस दुकानों में शराब बेची जा रही थी जिनके खिलाफ विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस जांच टीम में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं अधिकारी प्रेम कैथ, जीवन वस्थि, पवन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रभारी बद्दी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालकों से जुर्माना वसूल कर गाड़ियों को छोड़ दिया है। अवैध शराब बेचने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।