फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck operator in ultratech cement company stages demonstration

ट्रक ऑपरेटरों ने रैली निकाल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 02 Feb 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। ट्रक ऑपरेटर बागा और कंपनी के बीच चल रहा विवाद तीसरे दिन भी जारी रहा। इसके तहत रविवार को ट्रक ऑपरेटरों ने शालूघाट से लेकर कंपनी गेट तक रैली निकाल कर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांग पर गौर नहीं हुआ तो वे अपने आंदोलन को तेज और उग्र कर देंगे।
विज्ञापन

इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की ही होगी। मांगल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा सदस्य अजित सिंह सेन, तरसेम ठाकुर, सुरजीत सिंग सेन, चुन्नी लाल, हीरा लाल, सीता राम, यतेंद्र, सुरेंद्र वर्मा, दीपक ठाकुर ने बताया कि ऑपरेटरों ने एक संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया गया है। इसमें चयनित 25 सदस्य अपनी मांगों को लेकर रणनीति तैयार कर रहे है। इसके अलावा प्रशाशन के समक्ष अपना पक्ष और बेहतर तरीके से रखने के लिए कार्य में जुटें है।
विज्ञापन

संयुक्त समन्वय समिति के चयनित सदस्यों की बैठक में फैसला लिया है कि सभा सदस्य जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर कंपनी प्रबंधन के साथ हुए लिखित अनुबंध को लागू करवाने के लिए दबाव बनाने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी के अड़ियल रवैये के चलते आम ऑपरेटरों की आर्थिकी पूरी तरह डांवाडोल हो गई है। फाइनेंसर ऑपरेटरों की गाड़ियों को उठा कर ले जा रहे है। ऑपरेटर रोज डिमांड के समय शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाल कर अपना रोष प्रकट करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय में हुई तीन दौर की मध्यस्थता बैठक में कंपनी के अड़ियल रवैये के चलते जारी गतिरोध पर कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इस बैठक में सभा सदस्य अपनी मांगों को जायज साबित करने में सफल रहे। प्रशासन ने माना कि ऑपरेटरों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। कंपनी ने उनके साथ ढुलाई कार्य को लेकर लिखित करार किया है जिसे कंपनी लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed