{"_id":"576297c54f1c1b387a11b70a","slug":"truck-operater-increase-a-fright","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल के दाम बढ़ने के बाद ट्रकों के भाड़े में 35 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल के दाम बढ़ने के बाद ट्रकों के भाड़े में 35 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Thu, 16 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
डीजल के दामों में बुधवार देर रात हुई 1.26 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नालागढ़ ट्रक यूनियन ने भी मालभाड़े में 35 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी कर दी है।
- फोटो : demo pic
डीजल के दामों में बुधवार देर रात हुई 1.26 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नालागढ़ ट्रक यूनियन ने भी मालभाड़े में 35 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में औद्योगिक शहर बीबीएन के उद्योगों पर भी इन बढ़ी दरों का सीधा प्रभाव देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि देश में डीजल के दामों में पिछले एक माह के दौरान तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
तेल कंपनियों ने 16 मई को 1.26 रुपये, 1 जून को 2.26 रुपये तथा 15 जून को फिर 1.26 रुपये की बढ़ोतरी के साथ डीजल को उपलब्ध करवाया है। डीजल एक माह के दौरान कुल 4.78 रुपये मंहगा हो चुका है। ऐसे में एशिया की सबसे बड़ी यूनियन मानी जाने वाली नालागढ़ ट्रक यूनियन भी मालभाड़े में 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी कर चुका है। ट्रक यूनियन के प्रधान चौधरी विद्या रतन ने कहा कि बीबीएन के उद्यमियों, ट्रांसपोर्टरों के साथ साझा निर्धारित फार्मूला के तहत ही डीजल में एक रुपये से अधिक की बढ़ोतरी पर 35 पैसे प्रति किलोमीटर मालभाड़े की बढ़ोतरी की गई है। कहा कि डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही यूनियन ने भी अपने मालभाड़े को बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि डीजल के दाम बढ़ने से अब उद्योगों की उत्पादन सामग्री भी महंगी होना तय है। यही नहीं उद्योगों को बाहर से मंगवाए जाने वाला कच्चा माला भी पहले की अपेक्षा महंगा पड़ेगा। इससे उत्पादन लागत बढ़ने के अब पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह रहेगा नौ टन लोड गाड़ी का किराया
स्टेशन पहले अब
दिल्ली 14430 14530
मनेसर 14026 14176
जयपुर 17520 17715
गाजियाबाद 14435 15090
कलकता 49500 50130
चेन्नई 74640 74955
शिमला 9375 9425 लगभग