{"_id":"60e9a0428ebc3e49b85cd0b8","slug":"truck-hits-scooty-two-year-old-girl-killed-on-nalagarh-baddi-road-near-bhudd-solan-news-sml3764232138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत, एक घायल
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नालागढ़-बद्दी मार्ग पर भुड बैरियर के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे पहले बद्दी अस्पताल लाया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पंचकूला के कमांड अस्पताल में रेफर कर दिया। यह दर्दनाक घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह दभोटा निवासी सतवीर कौर अपनी दो साल की बच्ची सरमीत कौर और एक अन्य महिला निर्मला देवी (50) को स्कूटी पर बद्दी की ओर जा रही थी। जैसे ही महिलाएं भुड बैरियर के समीप पहुंची तो पीछे से एक ट्रक ने कार को ओवरटेक करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी समेत तीनों सड़क पर गिर गए।
निर्मला देवी और दो साल की बच्ची सरमीत कौर ट्रक के पिछले टायर के नीचे दब गई। बच्ची की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि निर्मला देवी बुरी तरह से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे बद्दी अस्पताल लाए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन उसके परिजन उसे पंचकूला के कमांड अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को सीज कर लिया है और पंजाब के नवांशहर के बलाचौर निवासी चालक हरमिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।