{"_id":"5f89b1ee8ebc3e9b966163c7","slug":"truck-hits-mandi-youth-died-in-hospital-solan-news-sml3485690195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले के चपेट में आने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राले के चपेट में आने से एक की मौत
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर खरूणी के समीप एक ट्राले की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना वीरवार देर रात की है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक धीरज सिंह मंडी जिले के सरकाघाट के गांव झाझर जुखेट का रहने वाला था। यह हादसा वीरवार देर सांय का है। शर्मा ट्रेेवल के संचालक आदर्श कॉलोनी दतोवाल निवासी अनिल राणा ने बताया कि वह अपने मुंशी धीरज सिंह के साथ खरूणी गए थे। उनका एक छोटा ट्रक नाले में गिर गया था। उसे हाइड्रा से निकाल रहे थे। मुंशी धीरज सिंह सड़क में साइड में खड़ा था। बद्दी से एक ट्रक आया और उसने मुंशी धीरज सिंह को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि यह हादसा ट्राला चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने सन्नी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है।